फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध खरीदने की आड़ में कर रहा था ऐसा काम, पुलिस ने जाल बिछाकर दबोचा

Fri, 14 Apr 2017 04:17 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
drugs
विज्ञापन
दूध खरीदने बेचने की आड़ में एक शख्स ऐसा घिनौना काम कर रहा था कि पुलिस को उसे जाल बिछाकर दबोचना पड़ा। मनीमाजरा मेन मार्केट में शुक्रवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर दूध खरीदने की आड़ में डिब्बे में चरस लेकर जाता आरोपी गिर तार किया गया। आरोपी की तलाशी में पुलिस को 100 ग्राम चरस बरामद मिला।
विज्ञापन


मनीमाजरा थाना पुलिस आरोपी से चरस लाने व खरीदने वालों के बारे में पूछताछ करने में लगी है। मनीमाजरा थाना प्रभारी हरमिंदर सिंह ने बताया कि गिर तार आरोपी की पहचान मनीमाजरा निवासी अशोक कुमार उर्फ भाटिया के रूप में हुई।

किसी ने बताया कि अशोक दूध-दही खरीदने की आड़ में डब्बे में नशीला पदार्थ लेकर मेन मार्केट की डेयरी की तरफ जाता है और वहां से नशा सप्लाई कर देता है। इसके बाद मनीमाजरा थाना पुलिस ने सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी। जैसे ही अशोक कुमार घर से निकला एक पुलिसकर्मी ने डेयरी के पास खड़े दूसरे पुलिसकर्मी को सूचना दे दी।
विज्ञापन


आरोपी को गोविंद डेयरी के पास पहुचते ही मौजूद पुलिसकर्मी ने काबू कर लिया। पहली पूछताछ में उसने बात को घुमाने की कोशिश की लेकिन तलाशी के दौरान चरस की पुडिय़ां बरामद हो गई। थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा के केस दर्ज करके जांच में लगी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें