फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसाः ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दो युवकों की हत्या, शराब व्यवसायी थे दोनों मृतक

Tue, 21 Jul 2020 10:23 AM IST
खुशबू गोयल सनमीत सिंह, सिरसा
विज्ञापन
ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दो युवकों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के सिरसा जिले में सोमवार रात अंधाधुंध गोलियां बरसाकर दो युवकों की हत्या कर दी गई। दोनों मृतक शराब व्यवसायी थे। गांव चौटाला के पास संगरिया रोड पर वारदात अंजाम दी गई। दोनों मृतकों की पहचान शराब व्यवसायी प्रकाश पूनिया निवासी गांव चौटाला व मुकेश गोदारा निवासी भारू खेड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात गांव के पास संगरिया रोड पर बने ढाबे पर बैठकर प्रकाश और मुकेश गोदारा खाना खा रहे थे। तभी बाइक पर सवार होकर पांच-सात युवक आए और गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, जो प्रकाश और मुकेश को लगीं। गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

फायरिंग करके सभी हमलावर मौके से भाग गए। लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डबवाली के डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने बताया कि करीब 35 गोलियां चली हैं। अभी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है, लेकिन पुलिस मामले की तह तक जाने में जुटी है। हर पहलू से केस की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें