फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Batala News: रुकने का इशारा किया तो पुलिस टीम पर की फायरिंग, भागते वक्त दो को दबोचा, पिस्टल, सात कारतूस और मैगजीन बरामद

Fri, 10 Jun 2022 06:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

एसपी हुंदल ने बताया कि गिरफ्तार रमनदीप सिंह पर अभी तक 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं और यह युवक अभी तक किसी भी मामले में गिरफ्तार नहीं हुआ था। सुरजीत सिंह पर तीन मामले दर्ज हैं और सुरजीत एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक बार जेल की सजा काटकर आया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस पर फायरिंग करने के आरोप में बटाला पुलिस ने एक गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। शुक्रवार को सीआईए स्टाफ बटाला की टीम ने उक्त दोनों आरोपियों को काबू किया है। जबकि दो साथी पुलिस की गिरफ्त से निकल गए। पुलिस के अनुसार नाके पर जब इन चार युवकों को रोकने की कोशिश की गई तो उक्त युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस की टीम ने उक्त चार में से दो युवकों को दबोच लिया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि इन लोगों ने अपना ही एक गैंग बनाया था और यह किसी विशेष गैंग से जुड़े नहीं है। गैंग के लोग अन्य जिलों में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे। वहीं पुलिस ने उक्त चारों के खिलाफ थाना घन्नियां के बांगर में हत्या का प्रयास करने और असलहा एक्ट के तहत मामला दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
 
इस संबंध में एसपी (जांच) तेजबीर सिंह हुंदल ने बताया कि बटाला के एसएसपी राजपाल सिंह संधू के निर्देश पर सीआईए स्टाफ बटाला की टीम ने शुक्रवार को गांव किला देसा सिंह के सूए (छोटी नहर के पुल) पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान दो बाइक पर चार युवक सवार थे। जब पुलिस टीम ने उनको रुकने का इशारा किया तो चारों युवकों ने पुलिस टीम पर पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस पार्टी ने उनका पीछा किया तो एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गांव जीवनवाल की तरफ भागने में सफल हो गए जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक घबराकर मोटरसाइकिल मोड़ने लगे तो नीचे गिर गए। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। 
विज्ञापन


एसपी हुंदल ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवकों की पहचान रमनदीप सिंह निवासी गांव मुरीदके और सुरजीत सिंह निवासी खेहरा कलां के रूप में हुई है। पकड़े गए पूछताछ में आरोपियों ने फरार साथियों की पहचान हीरा निवासी चितौड़गढ़ और मनवीर सिंह मान निवासी चितौड़गढ़ के रूप में बताई है। पकड़े गए युवकों से एक पिस्टल, सात कारतूस और एक मैगजीन मिली है। 

एसपी हुंदल ने बताया कि गिरफ्तार रमनदीप सिंह पर अभी तक 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं और यह युवक अभी तक किसी भी मामले में गिरफ्तार नहीं हुआ था। सुरजीत सिंह पर तीन मामले दर्ज हैं और सुरजीत एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक बार जेल की सजा काटकर आया है। एसपी ने बताया कि बाकी फरार चल रहे आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे अहम खुलासा होने की संभावना है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें