फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर में चोरी करने घुसी महिला गिरफ्तार

Sun, 07 Feb 2016 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में चोरी करने के मकसद से घुसने पर पुलिस ने महिला को सेक्टर 10 से गिरफ्तार किया। सेक्टर 3 पुलिस स्टेशन के एसएचओ नीरज सरना ने बताया कि शुक्रवार रात को सेक्टर 25 निवासी शीला सेक्टर 10 के बंद पड़े मकान में चोरी करने के लिए घुसी। लोगों ने बंद पड़े मकान में हरकतें होती देखी तो पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को गिरफ्तार कर लिया। मकान में रहने वाले सभी लोग विदेश में रहते हैं। शनिवार को पुलिस ने महिला ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने महिला को जेल भेज दिया।

उध्ार घर से दादी के गहने चुरा कर बेचने की कोशिश करते युवक को पुलिस ने गहनों समेत गिरफ्तार किया। आरोपी नशे का आदी है और उसके खिलाफ पहले भी चोरी के कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वीरवार को मनीमाजरा निवासी संजू (23) ने नशे की लत पूरी करने के लिए अपनी दादी फूलवती की आलमारी से करीब सोने की अंगूठी और एक कंगन चुरा लिए। दोनों का वजन करीब तीन तोले था। ढूंढने पर फूलवती को गहने नहीं मिले तो उसने पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने बताया कि संजू पर उनको पहले से ही शक था। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सच उगल दिया। पुलिस का कहना है कि संजू ने गहने बेचने के लिए एक ज्वेलर से भी बात कर रखी थी। लेकिन गहने बेचने से पहले ही पकड़ा गया और चोरी वाले गहने भी बरामद हो गए। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें