फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड संग पहुंची ससुराल और उठा ले गई बेटी

Sun, 07 Feb 2016 09:28 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के चार साल बाद कंपनी मैनेजर को उसकी पत्नी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ धमका रही है। आरोप है कि वह मैनेजर पति से कहती है कि तलाक दे दो नहीं तो ब्वॉयफ्रेंड से पिटवा दूंगी।
विज्ञापन


पति ने कविनगर थाने में शिकायत की है, आरोप लगाया है कि पत्नी उसकी दो साल की बेटी को भी जबरन घर से उठाकर ले र्गई है।

कविनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कंपनी मैनेजर लालकुआं स्थित एक कालोनी में रहता है।

उसने पुलिस को बताया कि चार साल पहले उसकी शादी बरेली निवासी युवती से हुई थी। दोनों की दो साल की एक बेटी है। आरोप है कि शादी के बाद मैनेजर को पता चला कि उसकी पत्नी का अफेयर चल रहा है।

मैनेजर ने आपत्ति जताई तो पत्नी नाराज होकर मायके जाकर रहने लगी। पत्नी ने मैनेजर से तलाक मांगा, बताया कि वह ब्वॉयफ्रेंड संग शादी करना चाहती है।

कुछ दिन पहले पत्नी ब्वॉयफ्रेंड के साथ ससुराल पहुंची और जबरन बेटी को भी उठाकर ले गई है। धमकी दी है कि तलाक नहीं देने पर अंजाम बुरा होगा। एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें