सीआईए स्टाफ ने कंबाला से एक आरोपी दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
नशा तस्करी के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ ने एक ऐसे व्यक्ति को काबू किया है। जो कि मेडिकल स्टोर की आड़ में हेरोइन सप्लाई करता था। पुलिस ने उसे होंडा सिटी कार में 100 ग्राम हेरोइन समेत दबोचा है। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। आरोपी की पहचान राजबीर सिंह (35) निवासी कंबाला के रूप में हुई। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।
हेरोइन की डिलीवरी करने जा रहा था :
एसएसपी ने बताया कि सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर अतुल सोनी की अगुवाई वाली टीम को इस संबंध में सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गई। साथ ही रेलवे पुल कंबाला के पास जब आरोपी अपनी होंडा सिटी कार में आया तो पुलिस ने उसे रोक लिया। इस दौरान जब उसकी चैकिंग की गई तो उससे 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि वह अपने ग्राहक को सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।