फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत से भरा टिप्पर सड़क पर पलटा, देखिए क्या हो गया बाइक सवार युवक का हाल

Wed, 22 Mar 2017 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन
एयरपोर्ट रोड पर सोमवार देर रात रेत से भरा टिप्पर बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। इस दौरान एक बाइक सवार उसके नीचे आ गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिषेक दुबे (33) के रूप में हुई है। वह मुंडी खरड़ का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि वह मूल रूप से इलाहाबाद के रहने वाले थे। वे एक अंग्रेजी अखबार में प्रोडक्शन मैनेजर के पद पर तैनात थे। जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात रेत से भरा टिप्पर खरड़ से जीरकपुर की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब ट्रक राधा स्वामी चौक की लाइट क्रॉस कर रहा था।

इस दौरान कोई कार वहां से गुजरी, जिसकी स्पीड अधिक थी। उसे बचाने के दौरान टिप्पर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। इस बीच आईवी अस्पताल की तरफ से आ रहा बाइक सवार उसके नीचे दब गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद जेसीबी की मदद से टिप्पर को हटाया गया और मृतक का शव निकाला गया। साथ ही इस संबंध में परिजनों को सूचित किया गया।

ड्यूटी के बाद दोस्त को छोड़कर आ रहे थे
जानकारी के मुताबिक, अभिषेक मुंडी खरड़ में रहते थे। सोमवार रात वह इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 स्थित अखबार के आफिस से निकले थे। इस दौरान पहले उसने आईवी अस्पताल के पास अपने दोस्त को घर पहुंचाने के बाद वह घर जा रहे थे। इस दौरान वह टिप्पर की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें