फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसका है ये कटा पंजा, आखिर कहां से आया?

Wed, 22 Mar 2017 04:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर के कल्याणपुर इलाके में मिला ये कटा हुआ पंजा
विज्ञापन
किसका है ये कटा पंजा? आखिर ये कहां से आया? ये सवाल हर किसी की जुबान से निकल रहा है। कुछ लोग कह रहे हैं कि कुत्ते इसे कहीं से उठा लाये हैं। स्लाटर हाउसों की बंदी के बीच कटा हुआ पंजा मिलने से कानपुर शहर में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन

थाना कल्याणपुर के अंतर्गत गुरदेव पैलेस से वीरेंद्र स्वरुप स्कूल रोड पर बुधवार सुबह ये मानव पैर का पंजा मिला है। पुलिस अभी तक नहीं पहुंची है। इससे ठीक एक घंटे पहले पनकी नहर में एक महिला का शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गई थी। शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसे मारकर नहर में फेंका गया है। पेट में छह इंच का चौड़ा घाव है। अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला कानपुर शहर में थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक सप्ताह के अंदर तीन लावारिस लाशें मिली हैं जिनके बारे में अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। सरकार बदल गई लेकिन पुलिस की अलर्टनेस नहीं दिख रही है। 
विज्ञापन

   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें