इसी दौरान आरोपियों ने दोबारा पैसे मांगे जब पिंटू ने मना कर दिया तो आरोपियों ने गिलास से पेट्रोल पिंटू के मुंह पर डाल दिया। जब तक पिंटू मुंह साफ करता तब तक आरोपियों ने माचिस की तीली उस पर फेंक दी। इससे उसके चेहरे पर आग लग गई। शोर सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों के इकटठा होने से पहले ही आरोपी फरार हो गए।
एसीपी सेंट्रल वरियाम सिंह ने बताया कि आरोपियों के बारे में अभी तो कुछ पता नहीं चला है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हाथ लग चुकी है। एक महिला का पता लगा लिया गया है। उससे पूछताछ कर आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दोनों आरोपी
इलाके में एक महिला के पास आरोपी आते हैं। शुक्रवार को दोबारा पिंटू के पास आते हुए आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पिंटू के पास आने से पहले आरोपियों ने कपड़े से मुंह ढक लिया। पेट्रोल डालकर आग लगाने के बाद आरोपी भागते हुए नजर आए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की जाएगी।