कभी रेलवे ट्रैक पर लेट कर फोटोग्राफी कर रहे थे, तो कभी ट्रैक पर बैठकर फोटो शूट कर रहे थे। इसी बीच जब चारों सेल्फी लेने लगे, तो इन्होंने पीछे से आ रही ट्रेन को अपने मोबाइल फोन के फ्रंट कैमरे में देखा। शाम करीब साढ़े पांच बजे ट्रेन को देखकर चारों में से एक युवक उसके बायीं ओर कूदा, तो बाकी तीनों उनके दाहिने हाथ की ओर रेलवे ट्रैक पर कूद पड़े।
जैसे ही तीनों दूसरे ट्रैक पर कूदे, तभी पीछे से आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में तीनों आ गए, जिससे शनि (17) व चमन (18 ) और उनके मामा किशन (17) की मौके पर ही मौत हो गई। चमन पुत्र भूपेंद्र निवासी राकेश कॉलोनी व शनि पुत्र सुरेश अशोक विहार कॉलोनी चचेरे भाई थे। ट्रेन के जाने के बाद झाड़ियों में कूदा दिनेश उठा और उसने तीनों को तलाशना शुरू किया।
कुछ दूरी पर तीनों के शव को पड़ा देख वह फूट-फूट कर रोने लगा और बेहोश हो गया। जीआरपी एसआई राजीव ने बताया कि ये हादसा करीब साढ़े 5 बजे का है। इनकी मौत रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेते हुए पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।