फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी ही कर रहे थे नशे की सप्लाई, इस तरह आए गिरफ्त में...तीन बर्खास्त

Tue, 07 Aug 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के जिले के तीन पुलिस मुलाजिमों के ड्रग पैडलरों से संबंध पाए गए हैं। इन तीनों मुलाजिमों को काफी मात्रा में नशे के साथ पकड़ा गया है और विभागीय जांच के बाद इन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। एक पुलिस मुलाजिम को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी पाते हुए नौकरी से बर्खास्त किया गया है। एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि पीसीआर पटियाला में तैनात हेडकांस्टेबल रणजीत सिंह 20 किलो भुक्की के साथ काबू किया गया। पुलिस लाइन पटियाला में तैनात कांस्टेबल सोमनाथ को दो किलो 10 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस लाइन पटियाला में ही तैनात कांस्टेबल जगविंदर सिंह को 15 ग्राम 60 मिलीग्राम स्मैक के साथ काबू किया गया। 

एसपी सिटी केसर सिंह ने माना कि इन तीनों पुलिस मुलाजिमों के ड्रग पैडलरों से संबंध थे। काफी समय से तीनों पुलिस मुलाजिम नशे का कारोबार कर रहे थे। आरोपी आगे नशे की सप्लाई कहां करते थे, इस बारे में फिलहाल जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि तीन पुलिस मुलाजिमों को विभागीय पड़ताल में नशे का कारोबार करने का आरोपी पाया गया है। जिसके बाद तीनों को सोमवार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। वहीं सहायक थानेदार (लोकल रैंक) बलविंदर सिंह को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेने के केस में पकड़ा गया है। उसे भी विभागीय जांच के  बाद नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें