हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे ट्राला चालक को दो लोगों ने रुकवाने के प्रयास किया, जिन्हें रौंदात हुआ ट्राला चालक आगे बढ़ गया। हादसे में राजस्थान के अलवर जिले के गांव हरसौरा निवासी पिकअप चालक सुरेश (45) और ट्राला चालक को रुकवाने की कोशिश में हनुमान (38), राजेंद्र सिंह(40) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची डहीना चौकी पुलिस ने तीनों को रेवाड़ी स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। जानकारी के अनुसार तीनों मृतक कड़बी के व्यापारी थे और सभी एक ही गांव के रहने वाले थे। फिलहाल पुलिस ने मामले में धारा 279 और 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तीनों मृतक राजस्थान के रहने वाले थे। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। चालक ट्राले को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। ट्राला को अपने कब्जे में ले लिया है तथा मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। -एसआई बहादुर सिंह, डहीना चौकी इंचार्ज।