फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में एथलेटिक कोच और खिलाड़ी पर जानलेवा हमला, आरोपी की हुई पहचान, मुकदमा दर्ज

Sun, 13 Oct 2019 01:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एथलेटिक कोच और खिलाड़ी पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में रुड़की रोड स्थित कंपनी बाग के पास शनिवार को मेरठ कॉलेज के एथलेटिक कोच और खिलाड़ी पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों में एक छात्र को कोच ने पहचान लिया। हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के काकड़ा गांव निवासी विकास सैनी मेरठ कॉलेज में एथलेटिक कोच है और विक्टोरिया पार्क में प्रशिक्षण देते हैं। विकास व एक खिलाड़ी प्रवीण कुमार निवासी टीकरी बागपत के साथ पल्लवपुरम से मेरठ कॉलेज के प्रोफेसर के यहां से शनिवार शाम सात बजे लौट रहे थे। सोफीपुर से निकलकर कंपनी बाग के पास तीन बाइकों पर सवार नौ युवकों ने उनको रोक लिया। 

आरोप है कि युवकों ने पहले गाली गलौज की और फिर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिसमें कोच और खिलाड़ी घायल हो गए। इसकी जानकारी लगने पर कालेज के प्रोफेसर और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया। पुलिस ने बताया कि कोच ने एक आरोपी की पहचान ऋषभ बालियान के रूप में की है, जो मेरठ कॉलेज का छात्र बताया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर: खिलाड़ी पर गोली बरसाने वालों की तलाश में पुलिस ने दी देहरादून तक दबिश, दो गिरफ्तार

विज्ञापन

कॉलेज से जुड़ा बताया विवाद 

पुलिस के मुताबिक यह विवाद मेरठ कॉलेज से जुड़ा है। विक्टोरिया पार्क में वॉकिंग ट्रैक पर चलने को लेकर कोच और ऋषभ का विवाद हुआ। जिसके बाद कोच पर हमले का प्लान बनाया गया। हमलावरों को कोच और खिलाड़ी के पल्लवपुरम से लौटने की सूचना थी। 

हत्या करने की थी प्लानिंग 
पुलिस के अनुसार हमलावरों की प्लानिंग कोच की हत्या करने की थी। गनीमत रही कि इस दौरान वहां भीड़ लगने पर हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी है। आरोपी ऋषभ बालियान और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। 

जल्द होंगे आरोपी गिरफ्तार
हमलावरों की तलाश में दबिश जारी है। कॉलेज स्टाफ से भी जानकारी ले रहे हैं। एक आरोपी की पहचान हुई है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा। - डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें