फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accidents in Punjab: होशियारपुर में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पटियाला में सरपंच समेत दो की गई जान

Mon, 04 Jul 2022 09:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

पटियाला के थाना घन्नौर के अधीन दो मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर से सरपंच समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
हादसे में उड़े कार के परखच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर-पठानकोट हाईवे पर सोमवार सुबह ग्रेट पंजाब रिसोर्ट के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गया। हादसे का शिकार परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन करके वापस आ रहा था। हादसा सुबह 7:20 बजे उस समय हुआ जब परिवार की कार बेकाबू होकर सड़क के किनारे पुल से टकराने के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन

 
कार में सवार केशव अग्रवाल पुत्र कस्तूरी लाल निवासी न्यू फतेहपुरी डल रोड जालंधर जख्मी हो गया जबकि उसकी पत्नी महक अग्रवाल, माता रेनू अग्रवाल और बेटी वृंदा अग्रवाल की मौत हो गई। घायलों को 108 एंबुलेंस की टीम ने टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसा किन हालातों में हुआ फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। टांडा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पटियाला में सरपंच समेत दो की मौत
पटियाला के थाना घन्नौर के अधीन दो मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर से सरपंच समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एएसआई सवरन सिंह ने बताया कि मोहम्मद उमर (19) नाम का युवक अपने तीन दोस्तों अनफ, मोहम्मद निजाम और मोहम्मद अमन के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर घन्नौर में नहर पर नहाने गया था। वहां से जब चारों वापस मोटरसाइकिल पर लौट रहे थे तो रास्ते में गांव शेखूपुरा के बस स्टैंड के नजदीक इनके मोटरसाइकिल की एक अन्य मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन


इस दूसरे मोटरसाइकिल को गांव नसीमपुर के सरंपच करनैल सिंह (60) निवासी घन्नौर चला रहे थे। हादसे में चारों युवक व सरपंच बुरी तरह से घायल हो गए। तुरंत सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां सरपंच करनैल सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि बाद में इलाज के दौरान 19 साल के मोहम्मद उमर की भी मौत हो गई। उधर, मोहम्मद उमर के तीनों दोस्तों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक हादसे में मरने वाला मोहम्मद उमर अपने परिवार का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से पिता फुरखान का रो-रो कर बुरा हाल है।

रोपड़ में हादसा, 10 लोग घायल
श्री ज्वाला जी में माथा टेकने के बाद हरियाणा के पलवल जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर गाड़ी रोपड़ के गांव भिंडरानगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 10 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें ग्रामीणों ने रोपड़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यह दुर्घटना रोपड़-नूरपुरबेदी मार्ग पर गांव भिंडरानगर में हुई। हादसा सामने से आ रही कार के कारण हुआ। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें