हादसे में क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
दनौदा चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि डिवाइडर पर चढ़ने के बाद बस पलट गई। जिसमें तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
हादसे में यह हुए घायल
पुलिस के अनुसार तीन लोगों की मौत के साथ-साथ करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। अलग-अलग अस्पतालों में घायलों के जाने के कारण पुलिस को पता लगाने में मशक्कत करनी पड़ रही है। पुलिस के अनुसार हादसे में हिमाचल प्रदेश निवासी अंजना, राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी शर्मिला, सुमेशता, मुंबई निवासी डॉ. समसुदीन, पटौदी निवासी रणबीर, बहल निवासी ममता, हिसार निवासी एडवोकेट सुमन चौधरी, हिसार निवासी राम भगत व कृष्ण के अलावा चालक शंकर लाल व परिचालक रामनिवास शामिल हैं।
बस के आगे-पीछे कुछ नहीं था: डीएसपी
मौके पर पहुंचे डीएसपी जगत सिंह ने बताया कि चालक से बस अनियंत्रित होकर पलटी है। आसपास के होटलों के लोगों से पूछने पर ऐसा कुछ सामने नहीं आया, जिसमें कोई ओवरटेक या जानवर बस बस के पलटने का कारण बना हो। फिलहाल उनके पास तीन यात्रियों की मौत की सूचना है।