फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः कालोनी से एक ही दिन में गायब हो गईं किशोरी समेत 3 युवतियां, थाने के बाहर हंगामा

Sun, 10 Feb 2019 10:24 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 स्थित कालोनी नंबर-4 से 16 वर्षीय किशोरी के अलावा 19-19 वर्षीय दो अन्य युवतियां बीती सात फरवरी को अचानक लापता हो गईं। इनमें से किशोरी और एक युवती एक साथ गायब हुईं जबकि दूसरी युवती बाद में गायब हुई। तब से अब तक पुलिस तीनों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। गुस्साए परिजनों ने शनिवार को कांग्रेसी नेताओं के साथ इंडस्ट्रियल एरिया थाने के बाहर जमकर हंगामा किया और पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


साथ ही यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने किशोरी और एक युवती के गायब होने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है जबकि दूसरी युवती के लापता होने पर केवल डीडीआर दर्ज की गई है। बाद में एसएचओ ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही किशोरी समेत युवतियों को तलाश कर उन्हें उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा। इसके बाद परिजन शांत हुए। एक ही कालोनी से तीन लड़कियों के गायब होने से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। युवतियों केपरिजन भी काफी घबराए हुए हैं।

दो दिन गुजरने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई सुराग नहीं तलाशने पर शनिवार को परिजन भड़क उठे। गुस्साए परिजनों के साथ कालोनी के लोग शनिवार को थाना इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इनके साथ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री शशि शंकर तिवारी, जिला महामंत्री अरविंद सिंह, जिला महासचिव हरीश छाबड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड नंबर-20 राजेश यादव भी थे। उन्होंने किशोरी समेत तीनों युवतियों के परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही बेटियों की तलाश में उनका साथ देने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


शशि शंकर तिवारी ने थाना इंडस्ट्रियल एरिया के एसएचओ, इंस्पेक्टर जेडपी खान से बातचीत कर युवतियों की तलाश के प्रयास तेज करने को कहा। एसएचओ ने भरोसा दिलाया कि वह पहले से मामले को लेकर काफी गंभीर हैं। उन्होंने किशोरी समेत अन्य दोनों युवतियों की तलाश के लिए पुलिसकर्मियों की टीम गठित कर सुराग तलाशने शुरू कर दिए हैं। पुलिस को लापता 19 वर्षीय एक युवती का मोबाइल नंबर भी मिला लेकिन जब उस पर फोन मिलाया गया तो मोबाइल बंद मिला। थाना एसएचओ के भरोसे पर कालोनी वासी अन्य लोगों समेत वापस लौटे लेकिन शनिवार देर रात तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें