फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान केंद्र में चोरी, लाखों का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। खरखौदा थाना क्षेत्र में चोरों ने जिला विज्ञान क्लब में हजारों रुपये की चोरी को अंजाम दे दिया। चोर क्लब के बराबर में बन रही कालोनी की तरफ से जंगला काटकर अंदर घुसे थे। बिजली बंबा बाईपास पर जिला विज्ञान क्लब में विज्ञान को बढ़ावा देने और युवाओं में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने को लेकर गतिविधियां चलाई जाती हैं। शनिवार दोपहर क्लब से जुड़े लोग वहां पहुंचे। लेकिन अंदर का हाल देकर दंग रह गए। उन्होंने इसकी सूचना क्लब के समन्वयक दीपक शर्मा को दी। वह समन्वय समिति की बैठक में गाजियाबाद गए हुए थे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। समन्वयक दीपक शर्मा ने बताया कि चोर जंगले के सरिये काटकर क्लब में घुसे और वहां से कंप्यूटर मॉनीटर, सोलर पैनल, बैटरा, माइक्रोस्कोप सहित काफी कीमती सामान ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें