फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा न हुआ तो छत से कूद गई 3 बेटियों की मां

Sat, 23 Aug 2014 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला-डेराबस्सी मार्ग स्थित भगत सिंह नगर की गली नंबर 9 में एक विवाहिता ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका पश्चिमी बंगाल की रहनी वाली थी। पति बरवाला मार्ग स्थित एटीएस कंपनी में फोरमैन है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
विज्ञापन


थाना प्रभारी गुरजीत सिंह ने बताया कि मृतका एमली बीवी के पति जेएस शेख के अनुसार वह शनिवार की सुबह करीब सात बजे अजमेर शरीफ में माथा टेक कर पत्नी एवं सबसे छोटी बेटी के साथ लौटा था। इसके बाद वह तैयार होकर ड्यूटी पर चला गया था।
विज्ञापन

महिला के तीन बेटियां हैं, छोटी बेटी साथ रहती है

करीब आठ बजे उसे पता लगा कि पत्नी ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली है। उसने पुलिस को बताया कि उसके 15, 10 एवं 5 वर्ष की तीन लड़कियां हैं। सबसे छोटी लड़की उसके पास रहती है। अन्य दो लड़कियां पत्नी के मायके घर में रहती हैं।

बेटा न होने पर पत्नी मानसिक तौर से परेशान रहती थी। बेटे की चाहत को लेकर वह पत्नी एवं पांच वर्षीय बेटी के साथ अजमेर शरीफ माथा टेकने के लिए गया था। पुलिस ने 5 वर्षीय लड़की एवं आस पास के लोगों से भी पूछताछ की।

थाना प्रभारी अनुसार पुलिस ने हत्या के एंगल से भी छानबीन की, लेकिन ऐसा कोई सुराग नहीं मिला, जिससे यह लगे कि महिला को किसी ने ऊपर से धक्का दिया हो। मृतका के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। उनको यहां पहुंचने में दो दिन का समय लगेगा। फिर शव का पोस्टमार्टम कराके कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें