फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस लीक मामला: फैक्टरी के सुपरवाइजर समेत तीन गिरफ्तार, जांच में खुलासा- लापरवाही से खोला था वाल्व

Wed, 02 Nov 2022 06:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

सूत्र बताते हैं कि यह वाल्व खोलते समय फैक्टरी का सुपरवाइजर पास में होना जरूरी होता है। मगर जिस समय ड्राइवर और उसके साथी ने वाल्व खोला उस समय सुपरवाइजर दिनेश चंद्र वहां मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
गैस लीक मामला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के ग्यासपुरा की वेल्टेक गैस फैक्टरी में गैस रिसाव के मामले में थाना साहनेवाल पुलिस ने कार्रवाई कर दी है। पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के आदेश के बाद कार्बन डाईआक्साइड का टैंकर लेकर आने वाले ड्राइवर, उसके साथी और फैक्टरी के सुपरवाइजर की गलती पाई गई। इसके बाद थाना साहनेवाल पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


तरनतारन के गांव दिलावरपुर निवासी सुखजीत पाल सिंह, तरनतारन के गांव उप्पल निवासी दलेर सिंह और फैक्टरी के सुपरवाइजर गोपाल नगर निवासी दिनेश चंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, सिविल अस्पताल में इलाज करा रहे फैक्टरी वर्करों की हालत पहले से ठीक बताई जा रही है। जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। 

जिला पुलिस प्रशासन ने इस मामले की जांच करवाई और सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जांच में सामने आया कि आरोपियों की लापरवाही के कारण वाल्व फटा है। बताया जाता है कि गैस कंटेनर पर दो वाल्व होते हैं। एक को स्टोरेज के लिए खोला जाता है तो दूसरा इमरजेंसी के लिए होता है लेकिन आरोपियों ने इमरजेंसी वाला वाल्व खोल दिया और पाइप भी सही तरीके से नहीं लगाई, जिस कारण वाल्व फट गया। 
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि यह वाल्व खोलते समय फैक्टरी का सुपरवाइजर पास में होना जरूरी होता है। मगर जिस समय ड्राइवर और उसके साथी ने वाल्व खोला उस समय सुपरवाइजर दिनेश चंद्र वहां मौजूद नहीं था। बाकी दो वर्करों को टेक्निकल जानकारी नहीं थी। ड्राइवर और उसके साथी ने बिना पूछे ही वाल्व खोल दिया और गैस का रिसाव होने लगा। इस कारण गैस एकदम से पूरे इलाके में फैल गई। 

पास की फैक्टरी के मजदूर बेसुध हो गए। इसी दौरान वर्करों ने सुपरवाइजर दिनेश चंद्र को सूचना दी तो वह 15 मिनट बाद पहुंचा और उसने किसी तरह से वाल्व बंद किया। दिनेश चंद्र को इसलिए कसूरवार गिना जा रहा है कि वह फैक्टरी में मौजूद नहीं था और उसके बिना ही ड्राइवर और उसके साथी को किसने इजाजत दी कि वह वाल्व खोलकर गैस स्टोरेज करे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है, आगे की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें