फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सऐप पर छात्रा को मैसेज, शादी कर नहीं तो...

Sun, 13 Sep 2015 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज छात्रा को युवक ने व्हाट्सऐप पर मैसेज किया। उसमें उसने जो कुछ भी लिखा, पढ़कर छात्रा के होश उड़ गए। युवक ने मैसेज में लिखा है कि मेरे साथ शादी नहीं करेगी तो तेरे साथ कोई अनहोनी कर दूंगा।
विज्ञापन


घबरा कर छात्रा अपनी सहेलियों के साथ महिला थाने में शिकायत देने पहुंची। महिला थाना पुलिस ने नंबर ट्रेस करने के लिए साइबर सेल में भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक शहर की एक कॉलोनी निवासी लड़की यहां के महिला कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसने शिकायत में बताया कि कई दिन पहले उसके व्हाट्स एप नंबर पर एक नंबर से एसएमएस आया। छात्रा ने इस नंबर को ब्लॉक कर दिया।

उसके दो दिन के बाद फिर नए नंबर से मैसेज आया। छात्रा ने उसे भी ब्लॉक कर दिया। इसके बाद नए नंबर से एक फोन आया और उसे कहा गया कि वह उसके नंबर ब्लॉक न करे और उसके साथ बात करे।
विज्ञापन


छात्रा ने बात करने से इनकार कर दिया और फोन काट दिया। शनिवार को छात्रा के पास नए नंबर से एक मैसेज आया कि मैं तुझसे शादी करना चाहता हूं। यदि तुमने इनकार किया तो तेरे साथ अनहोनी कर दूंगा।
विज्ञापन


गरिमा, महिला थाना प्रभारी आरोपी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकवाई जा रही है। नंबर को साइबर सेल में भेज दिया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें