मोबाइल लेकर भाग रहा चोर छठी मंजिल से कूद गया। हादसे में युवक के दोनों पैर टूट गए। मामला चंडीगढ़ का है। सेक्टर 16 स्थित जीएमसीएच में युवक महिला का मोबाइल छीन कर भाग गया।
बचने के चक्कर में उसने हॉस्पिटल की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े आए और युवक को अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उसे प्राथमिक इलाज दिया।
युवक के कूदने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सेक्टर 34 निवासी शशिकर्मा ने पुलिस को बताया कि युवक उसका मोबाइल छीनकर भाग रहा था कि ये हादसा हो गया।
युवक का नाम विजय बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक का इलाज चल रहा है।