फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरलाल की हत्या के बाद दी गई धमकी- ‘नई जंग की शुरुआत है, आज से सड़कों पर खून नहीं सूखेगा’

Tue, 13 Oct 2020 09:48 AM IST
खुशबू गोयल अमित गुप्ता, चंडीगढ़

सार

  • सोपू नेता गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद दी गई नई जंग की धमकी
  • लॉरेंस बिश्नोई के नाम से चल रहे फेसबुक प्रोफाइल से दी गई धमकी
  • चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में एक बार फिर बड़ी वारदात की आशंका
  • पुलिस के सामने गैंगवार रोकने की चुनौती, गैंगस्टर बन गए मुसीबत
विज्ञापन
फेसबुक पर डाली गई धमकी भरी पोस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक पोस्ट डालकर गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप की ओर से लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सोपू नेता गुरलाल बराड़ की हत्या की जिम्मेदारी लेने के बाद सोशल मीडिया पर दूसरे गैंग सक्रिय हो गए हैं और इस हत्या का बदला लेने की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में एक बार फिर बड़ी वारदात की आशंका बढ़ गई है। इन गैंगस्टरों के गैंगवार को रोकने की चुनौती अब चंडीगढ़ पुलिस के सामने है।
विज्ञापन


सोमवार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से चल रहे फेसबुक प्रोफाइल से मृतक सोपू नेता गुरलाल बराड़ की फोटो अपलोड कर एक पोस्ट डाली गई। इसमें कहा गया कि ‘ये तो वक्त बताएगा कितना करीब था मेरे’, वहीं लॉरेंस के दूसरे फेसबुक प्रोफाइल से एक पोस्ट लिखा गया कि ‘नई जंग की शुरुआत है जो हमारे साथ नहीं है, अब से अपना सभी ध्यान रखना, अब इस जंग में कोई सुरक्षित नहीं, कोई जायज हो या नहीं आज से सड़कों पर खून नहीं सूखेगा, जंग के नियम बदल चुके हैं, नए नियम का पालन करते हुए जो भी जहां मिला बस...’

लगातार अपडेट के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के शूटर भोला के फेसबुक प्रोफाइल से पोस्ट किया गया ‘ये जो बाजी चढ़ाई है बहुत जल्द ब्याज समेत लौटाएंगे’। लगातार हो रहे सोशल मीडिया पर गैंगवार के बाद अब यह चंडीगढ़ पुलिस की सिरदर्दी भी बढ़ गई है। बीते शनिवार रात इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में शनिवार आधी रात गुरलाल बराड़ की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के पांच घंटे के बाद गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर इसकी जिम्मेवारी ले ली और कहा कि लवी दियोड़ा कोटकपूरा की हत्या के हत्या के तीन साल बाद बदला लिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि दविंदर बंबीहा का वर्ष 2016 में एनकाउंटर कर दिया गया था। उसके बाद भी लगातार फेसबुक पर पोस्ट डाले जा रहे हैं। पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। इस गैंग ने मार्च 2020 को बाउंसर सुरजीत की हत्या की भी जिम्मेदारी ली थी। लेकिन वारदात के सात महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

गैंगस्टर जेल में बंद, फिर भी प्रोफाइल हो रहे अपडेट

पुलिस के आला अधिकारियों के अनुसार, चंडीगढ़ के अलावा दूसरे राज्यों से सोशल मीडिया पर भड़काऊ और धमकी समेत अन्य पोस्ट अपलोड करने पर गैंगस्टरों के अलावा उनके साथियों पर कड़ी नजर रहती है। अधिकारियों के अनुसार, जल्दी इस तरह के फेसबुक प्रोफाइल बंद करवाए जाएंगे। बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, संपत नेहरा, शूटर भोला समेत अन्य गैंगस्टर राजस्थान, पंजाब के अलावा अलग-अलग राज्यों की जेलों में बंद हैं। बावजूद इसके नाम से चलने वाले प्रोफाइल लगातार अपडेट होते रहते हैं।

पुलिस ने गैंगस्टरों के 90 प्रोफाइल कराए थे बंद
पिछले काफी समय से देखा गया है कि गैंगस्टर अपना वर्चस्व कायम करने के लिए किसी भी वारदात को अंजाम देने से पहले और बाद में फेसबुक पोस्ट अपलोड करते हैं। ऐसे में सवालिया निशान है कि पुलिस इन सभी प्रोफाइल को बंद क्यों नहीं करवा पा रही जबकि हाल में चंडीगढ़ पुलिस ने दावा किया था कि इन कुछ गैंगस्टर के अलावा इनके संपर्क में आने वाले करीब 90 यूजर्स के प्रोफाइल को बंद करवा दिया गया है।

हत्या के बाद सोशल मीडिया का इस्तेमाल
1- सोनू शाह के हत्या के बाद फेसबुक पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ग्रुप ने जिम्मेदारी ली थी
2- बाउंसर सुरजीत की हत्या के बाद दविंदर बंबीहा ग्रुप ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली
3- मीत बाउंसर हत्याकांड में भी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ग्रुप ने जिम्मेदारी ली थी
4- गुरलाल की हत्या के बाद एक बार फिर दविंदर बंबीहा ग्रुप ने फेसबुक पर जिम्मेदारी ली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें