फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एक करोड़ न दिए तो मार दूंगा'

Fri, 17 Jan 2014 09:30 AM IST
अमर उजाला, पिंजौर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुजारी गैंग के नाम पर अज्ञात व्यक्ति ने गांव बिटना सियुड़ी निवासी एक कारोबारी से एक करोड़ रुपये की चौथ मांगी और रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


इस कारोबारी की परवाणू (हिमाचल) में टोटल हेल्थ केयर मेडिसिन नाम से कंपनी है।

यह पत्र बिना एड्रेस के ही उनके घर के बाहर लेटर बाक्स में मिला। कंप्यूटर पर टाइप हुए इस पत्र के साथ 32 बोर पिस्टल के दो कारतूस भी भेजे गए थे।

हालांकि, यह रकम कहां और कैसे देनी है, पत्र में इसका जिक्र नहीं किया गया था। पुलिस ने चौथ मांगने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

गांव बिटना सियुड़ी निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घर के बाहर लेटर बॉक्स में यह धमकी भरा पत्र मिला था।

पत्र भेजने वाले ने खुद को पुजारी गैंग का सदस्य बताते हुए चौथ मांगी और पत्र में यह भी आश्वासन दिलाया कि अगले पांच साल तक उसका गैंग अन्य गैंगों से उनकी सुरक्षा करेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें