फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur Lodhi: पुरानी सब्जी मंडी में चोरों ने पांच गाड़ियों को बनाया निशाना, शीशे, इंटीरियर व डैशबोर्ड तोड़ा

Sun, 10 Sep 2023 04:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)

सार

पीड़ितों ने थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस को सूचना देने की बात कही। सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ एसआई लखविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर भी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
गाड़ी को दिखाता शख्स। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर लोधी के प्रसिद्ध सिंह भवानी मंदिर के समीप पुरानी सब्जी मंडी में खड़ी पांच गाड़ियों को चोरों ने निशाना बनाया। गाड़ियों के शीशे तोड़कर अंदर इंटीरियर व डैशबोर्ड को नुकसान पहुंचाया। चोरों ने दो पुलिस वालों की गाड़ियों को भी नहीं बख्शा। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन


पीड़ित अमन पुरी व ईशान पुरी ने बताया कि वह रोजाना अपनी गाड़ी पुरानी सब्जी मंडी में खड़ी करते हैं। शनिवार को उन्हें कोई काम नहीं था तो उन्होंने गाड़ी नहीं निकाली लेकिन रविवार की सुबह उन्हें पता लगा कि उनकी गाड़ी के शीशे टूटे हुए हैं। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि गाड़ी के शीशों के साथ-साथ अंदर इंटीरियर को भी काफी नुकसान पहुंचाया गया है। चार अन्य गाड़ियों के शीशे भी टूटे हैं। 

विज्ञापन


पीड़ित रणजीत कुमार व हरीश कुमार ने बताया कि वह पुलिस कर्मचारी हैं और अपनी गाड़ियां खड़ी करके गए थे लेकिन सुबह देखा तो गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि जैसे गाड़ी के डैशबोर्ड को तोड़ा गया है, उससे यही लगता है कि चोर गाड़ी चुराने आए थे लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सके। 
विज्ञापन




ईशान पुरी के अनुसार उनकी गाड़ी का करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस को सूचना देने की बात कही। सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ एसआई लखविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर भी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें