फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब टेक्नोलॉजी की मदद से बिजनेसमैन ने पकड़वाया चोर

Mon, 09 Mar 2015 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में शनिवार को देर रात इंडस्ट्रियल एरिया फेज-नौ स्थित एक फैक्टरी में दो चोर घुसे। लेकिन फैक्टरी मालिकों की हाईटेक तकनीक के आगे चोरों की एक न चली।
विज्ञापन


फैक्टरी मालिकों ने बठिंडा में बैठकर चोरी की सारी वारदात को लाइव देखा। इसके बाद खुद पुलिस को खुद फोन कर चोरों को पकड़वाया। यह अपनी तरह की पहली घटना है जब चोर इस तरीके से काबू किए गए। थाना फेज-11 पुलिस ने चोरों को काबू कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को रात साढ़े बारह बजे दो चोर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-9 स्थित बीएम फैक्टरी में घुसे। उस समय चौकीदार रोटी खाने के लिए गया था। वारदात के दौरान वे पकड़े न जाएं इसलिए उन्होंने कंपनी में लगे हूटर को तोड़ा दिया। उन्हें एहसास नहीं था कि कंपनी में सेंसर लगे हैं और सारी हरकत कंपनी के मालिक देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर कंपनी के बैक साइड में मशीनों के पीछे छिपे

जैसे ही वह कंपनी में घुसे कंपनी मालिक नरिंदर और प्रिंस के मोबाइल पर पूरी वारदात लाइव दिखने लगी। कंपनी एल्युमीनियम की टूटियां बनाती है। फैक्टरी मालिकों की सूचना के बाद थाना फेज-11 के एसएचओ खुद मौके पर पहुंचे। वहीं शातिर चोरों को भी पुलिस के आने का पता लग गया और वे कंपनी में ही छिपकर बैठ गए।

पुलिस को उन्हें तलाशने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसी बीच कंपनी मालिकों ने पुलिस को बताया कि चोर कंपनी के बैक साइड में मशीनों के पीछे छिपे हैं। इसके बाद पुलिस ने वहां पर पहुंचकर उन्हें काबू किया। देर रात तक यह ड्रामा चलता रहा।

कंपनी मालिक के बेटे का हो चुका है मर्डर
इससे पहले उक्त एरिया में स्थित एक अन्य फैक्टरी में लूट की इरादे से तीन लोग घुसे थे। उन्होंने फैक्टरी के ही मालिक के परिवार से लूट की थी। इसी बीच फैक्टरी मालिक का बेटा घर आ गया और उन्होंने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि लुटेरे मौके से भागने में कामयाब रहे थे। बाद में पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें