फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: शराब कारोबारी के घर से 35 लाख की नगदी और जेवर चोरी, आठ दिन पहले रखे नौकरों ने दिया वारदात को अंजाम

Sat, 20 Apr 2024 01:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शराब कारोबारी अरविंद सिंगला का कारोबार पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में फैला है। शुक्रवार रात को घर के दो नौकरों ने पूरे परिवार को नशा मिलाकर खाना खिला दिया और घर से लाखों के जेवर और नगदी ले गए।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में वाइन कांट्रेक्टर का घर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर 33 में पंजाब हरियाणा के बड़े वाइन कांट्रेक्टर के घर से लाखों की लूट का मामला सामने आया है। घर के एक नौकर और नौकरानी ने रात को कारोबारी के भाई, एक अन्य नौकरानी और ड्राइवर को नशा मिलाकर खाना खिला दिया। 

विज्ञापन


इसके बाद अरविंद सिंगला की मां ऊषा सिंगला को बंधक बनाकर उनसे सामान के बारे में पूछा। लूट के बाद आरोपी उनके हाथ पैर बांधकर उन्हें बाथरूम में बंद कर गए। उन्होंने किसी तरीके से खुद को खोला और खिड़की से बाहर निकल कर बगल के घर के सिक्योरिटी गार्ड को मामले की जानकारी दी। इसके बाद गार्ड ने अरविंद सिंगला को सूचित किया। सूचना मिलते ही सिंगला घर पहुंचे और सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया। 

आठ दिन पहले काम पर रखे थे आरोपी
आरोपी घर से लगभग दो किलो सोना और करीब 35 लाख की नगदी लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में पता चला है कि आरोपियों को आठ दिन पहले ही काम पर रखा गया था। आरोपियों ने अपने तीन साथियों को बाहर से वारदात करने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन


दो किलो सोना और 35 लाख की नगदी ले गए आरोपी
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-33 निवासी शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के घर के दो नौकरों ने शुक्रवार रात सिंगला के भाई राकेश सिंगला, नौकरानी और ड्राइवर को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इसके बाद आरोपियों ने सिंगला की बुजुर्ग मां को बंधक बनाकर घर से करीब 2 किलो सोना व चांदी की ज्वेलरी, 35 लाख रुपये की नगदी लूट ली।

बेहोश लोगों को सेक्टर-32 अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मौके पर सेक्टर-34 पुलिस थाना प्रभारी सहित क्राइम ब्रांच व फिंगर एक्सपर्ट की टीमों ने मुआयना किया। इस मामले में सेक्टर-34 थाना पुलिस द्वारा अस्पताल में दाखिल शराब कारोबारी के बयान दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में चोरी और डकैती सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाएगा। वहीं पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित एक अन्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए
वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी साथ ले गए हैं। पुलिस की जांच टीमें आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों द्वारा इस वारदात को अंजाम देने के लिए रात में बाहर से तीन अन्य साथियों को भी बुलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें