फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक के घर में लाखों की चोरी

Sat, 31 May 2014 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब चोर घर में लोगों की मौजूदगी में भी घुस रहे हैं। सेक्टर-8 में इस तरह ही एक चोर ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शनिवार अदालत में पेश किया अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने जसप्रीत कौर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जसप्रीत कौर सेक्टर-9 में आईसीआईसी बैंक की शाखा में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से अंबाला की रहने वाले हैं और सेक्टर-8 में किराए के घर पर रहती हैं। उसने बताय कि शुक्रवार रात को वह घर पर सोई हुई थीं।
विज्ञापन


मकान की पिछली खिड़की खुली हुई थी। एक युवक घर में घुसा तो इतने में वह जाग गईंी। उसी वक्त कमरे में सो रही उनकी सहेली ममता भी उठ गई, जिसने भागते हुए चोर को देखा। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने मेज पर पर्स चेक किया तो पर्स गायब था। छोटे पर्स में तीन हजार नगदी, ड्राइविंग लाइसेंस था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान यूपी के इटावा निवासी सन्नी सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सेक्टर-3 पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला की पर्स चुराने वाला युवक पड़ोस में नौकरी करता है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पुछताछ की। पुलिस ने उससे चोरी हुआ पर्स 3 हजार की नगदी बरामद कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें