फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड सीनियर ऑडिट अफसर शॉपिंग को निकले, पीछे से घर साफ

Tue, 07 Jun 2016 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिटायर्ड सीनियर ऑडिट अफसर के घर से चोर लाखों रुपये की नगदी व गहनों पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल,  पुलिस चोरों के बारे में कोई सुराग लगा पाने में कामयाब नही हुई है। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी के अनुसार सेक्टर 46 के मकान नबंर 4019 में रहने वाले जोगिंदर सिंह (74) ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे परिवार के साथ सेक्टर 34 व 20 में शॉपिंग करने के लिए निकले थे। पीड़ित ने बताया कि बाहर जाने से पहले उन्होंने घर अच्छी तरह से लॉक कर दिया था।  शाम को करीब 5 बजे जब वो वापस लौटे तो घर के सामने वाले दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था।

जब परिवार ने घर के अंदर जा कर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। चैक करने पर पाया कि  घर से चोर 1.10 लाख रुपये की नगदी, दो सोने के कड़े, 7 सोने के टप्स और एक सोने का लॉकेट चुरा कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने चोरी की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच करने के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें