फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजे के साथ धरा गया शख्स, पुलिस से घबराकर मुड़ा तो खुली पोल

Mon, 24 Oct 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo
विज्ञापन
सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड के पास से पुलिस ने 300 ग्राम गांजे के साथ एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान खुड्डा अलीशेर निवासी वकील अहमद (42) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार रात को सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड के पास आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नाका लगाया था। तभी आरोपी पैदल ही वहां आ रहा था जैसे ही उसने पुलिस को देखा वह घबराकर मुड़ गया और भागने लगा। 
विज्ञापन


पुलिस ने उसे काबू कर जब उसकी तलाशी ली तो उससे 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें