मक्खनमाजरा के जंगल से मिले जले शव की पहचान नेपाल मूल के रहने वाले धन बहादुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार धन बहादुर चंडीगढ़ नौकरी की तलाश में आया था।
मौलीजागरां पुलिस स्टेशन के एसएचओ बलदेव कुमार ने बताया कि मृतक के पैंट की जेब से एक पहचान पत्र मिला था। इसके बाद पुलिस की बात नेपाल में धन बहादुर के बेटे प्रशांत से हुई।
प्रशांत ने पुलिस को बताया उसके पिता धन बहादुर नौकरी की तलाश में चंडीगढ़ गए थे, लेकिन परिवार को भी नहीं पता कि वह शहर में कहां रह रहे थे और क्या काम करते थे।
जलाने से पहले गर्दन की थी धड़ से अलग
जंगल में मिला जला हुआ शव
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि अभी हत्या के मकसद और हत्यारों के बारे में सुराग नहीं लगा है। पुलिस धन बहादुर के बारे में और पता करने के लिए शहर में नेपाल मूल के रहने वाले लोगों से भी संपर्क कर रही है।
पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही धन बहादुर की हत्या में शामिल लोगों का पता लगा लिया जाएगा। गौरतलब है कि पुलिस को बुधवार शाम को मक्खनमाजरा के जंगल में जला हुआ शव मिला था।
शव जलाने से पहले उससे गर्दन अलग की गई थी। धड़ और गर्दन का अलग-अलग जलाने से बाद भी उसकी एक हाथ की उंगलियां बच गई थीं और पैंट भी आधी ही जली थी।
थाना प्रभारी बलदेव कुमार का कहना कि नेपाल में धन बहादुर के बेटे प्रशांत को सूचना दे दी गई है। उसके आते ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।