फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में फिर टेरर: एयरफोर्स अधिकारियों ने संदिग्ध को पकड़ा

Thu, 11 Feb 2016 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट में एयरफोर्स कर्मचारियों ने वीरवार तड़के एयरफोर्स स्टेशन की दीवार के पास से एक व्यक्ति को संदिग्ध हालात में घूमता देख उसे दबोच लिया। एयरफोर्स अधिकारियों ने उसे डिवीजन नंबर-2 की पुलिस को सौंप दिया ।
विज्ञापन


थाना प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि वीरवार सुबह करीब पांच बजे एयरफोर्स अधिकारियों ने एक संदिग्ध को धर दबोचा। वह दीवार के साथ-साथ रेकी कर रहा था। अधिकारियों ने उसे तुरंत काबू कर उन्हें सौंप दिया।

पूछताछ में उसने सिर्फ इतना ही बताया कि वह कानपुर, यूपी का रहने वाला है। इसके अतिरिक्त वह कुछ नहीं बता रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंधी कानपुर पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी उत्तरप्रदेश के कानपूर का रहने वाला

कानपुर पुलिस ने जांच कर बताया कि पकड़े गए युवक का नाम साकर अली पुत्र खुर्शीद अली है और वह मोहल्ला करनाल, कानपुर का रहने वाला है।

कानपुर पुलिस ने बताया कि साकर अली कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान है। इसी वजह से वह ट्रेन में बैठकर पठानकोट पहुंच गया था।

थाना प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि साकर अली के खिलाफ आईपीसी की धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल उसे हिरासत में रखा गया है। पूछताछ जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें