फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में हादसा, वाहन ने किशोरी को कुचला

Sun, 21 Sep 2014 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट से पहले रविवार रात करीब 8.30 बजे एक अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। वह अपने परिवार के चार लोगों के साथ रेहड़ी पर सवार थी।
विज्ञापन


अन्य चारों को गंभीर हालत में पीजीआई भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर मौके पर एएसपी परमिंदर सिंह और मनीमाजरा पुलिस थाना प्रभारी चरणजीत सिंह पहुंचे।

पुलिस के अनुसार मारी गई किशोरी का  नाम उर्मिला (16) है। अन्य घायल लोगों में जसबीर, राजकुमारी, मोनू (1 वर्ष) और चिन्नी (6) शामिल है। ये इंदिरा कालोनी में रहते हैं।

पुलिस का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि रेहड़ी सवार लोग सड़क के बीचों बीच सड़क पार करके मौलीजागरां की तरफ जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। मौके पर वाहन की लाइटों के टूटे हुए शीशे भी मिले हैं।
विज्ञापन


हाउसिंग बोर्ड चौक एक्सीडेंट प्रोन एरिया
पुलिस ने मनीमाजरा के हाउसिंग बोर्ड चौक को एक्सीडेंट प्रोन एरिया घोषित किया है लेकिन इसके बावजूद यहां हादसे रोक नहीं पा रही है। इसके साथ हल्लोमाजरा चौक और पीजीआई के चौक को एक्सीडेंट प्रोन एरिया घोषित किया हुआ है। इससे पहले 16 सितंबर को इस रोड के दूसरी तरफ सीटीयू बस की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें