फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में छात्रा ने टीचर पर जड़े सनसनीखेज आरोप

Wed, 25 Mar 2015 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कान्वेंट स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ और ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने के मामले में मंगलवार को पीड़िता ने बयान दर्ज कराए। बचाव पक्ष ने उसके बयान का क्रॉस एग्जामिनेशन किया। साथ ही आरोपी और पीड़ित छात्रा के बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग भी पेश की।
विज्ञापन


वहीं, शिकायतकर्ता पक्ष ने पुलिस की जांच को कमजोर बताते हुए सवाल उठाए हैं। अब 30 मार्च को अगली सुनवाई होगी। उस दिन पीड़िता के पिता के बयान दर्ज होंगे। मंगलवार को बंद रूम में पीड़िता के बयान दर्ज किए गए।

सूत्रों के अनुसार, छात्रा ने कोर्ट को बताया कि एक दिन वह सेक्टर-50 स्थित ट्यूशन सेंटर गई थी। वहां डांस टीचर आकाश उर्फ एरिक ने फोन कर बाहर बुलाया और जबरन सुनसान जगह पर ले गया। वहां चाकू के बल पर आपत्तिजनक हरकतें की और इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन

पीड़िता-आरोपी की बात की रिकॉर्डिंग पेश की गई

वहीं, बचाव पक्ष ने पीड़िता से क्रॉस एग्जामिनेशन में उसकी और आरोपी की बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग पेश की। इस पर पीड़िता ने कहा कि चाकू के बल पर जबरन ये रिकार्डिंग करवाई गई थी।

उनका कहना है कि पीड़िता के पुलिस में दिए बयान और कोर्ट में दिए बयान में अंतर है। शिकायतकर्ता पक्ष के वकील के अनुसार, छात्रा ने पूर्व में दिए बयान की अदालत में पुष्टि की।

उन्होंने इस केस में पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाए हैं। पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत को चार्जशीट में पेश नहीं किया है। साथ ही आरोपी के कबूलनामे को भी इसमें शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

अदालत ने दिखाई थी सख्ती

जिला अदालत ने स्कूली छात्रा से संबंधित मामले में उस समय सख्ती दिखाई, जब थाना-34 पुलिस के तय मियाद के बाद चालान पेश नहीं करने पर आरोपी को जमानत देनी पड़ी। कोर्ट ने इस पर एसएसपी को पत्र भेजा था।

इसके बाद संबंधित थाने के एसएचओ और एसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया था। साथ ही मामले के जांच अधिकारी को सस्पेंड कर दिया था।

कोर्ट ने इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट की तर्ज पर चलाने के आदेश दिए थे। इसके पहले दिन पीड़िता के बयान होने थे, लेकिन उन दिनों एग्जाम होने के कारण वह बयान देने नहीं आ सकी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें