एक अंग्रेजी वेबसाइट के सह संचालक पर बेटी की सहेली से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपी शख्स ने वारदात को तब अंजाम दिया जब पीड़िता उसके घर में रुकी हुई थी।
घटना ओहिओ के हाईलैंड काउंटी की है। 15 वर्षीय पीड़िता अपनी दोस्त के मिलने के लिए उसके घर गई थी और रात को वहीं ठहरी। पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी ने रात में उसे और अपनी बेटी को शराब पिलाई और सेक्स टॉयज भी दिए।
50 वर्षीय आरोपी डेनियल टैगार्ट पर आरोप है कि शराब के नशे के चलते जब उसकी बेटी सो गई तो उसने पीड़िता को हवस का शिकार बनाया।
पोर्न फिल्म दिखाकर फिर से किया रेप
डेली मेल के अनुसार, जून 2014 में जब पीड़िता दूसरी बार सहेली के घर गई तो आरोपी ने उसे दोबारा शराब पिलाई और उसे पोर्न फिल्म दिखाकर फिर रेप किया। उसने पीड़िता के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए। डेनियल पर नाबालिग से दो बार रेप करने का आरोप लगा है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप, अप्राकृतिक सेक्स, नाबालिग को सेक्स टॉयज देने और शराब पिलाने के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि उसने शराब पिलाने और दुष्कर्म के आरोपों से इंकार किया है।
उसने स्वीकार किया है कि उसने बेटी और उसकी सहेली के साथ गेम खेला था, लेकिन कुछ और नहीं किया। उसकी बेटी ने भी इस बात की पुष्टि की है। हालांकि पीड़िता के अनुसार, घटना के वक्त आरोपी की बेटी सो गई थी।
राजनीतिक रसूख वाला है डेनियल!
आरोपी डेनियल, 2006-07 में मिट रोमनी के लिए राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के दौरान इंटरनेट कंसल्टेंट के तौर पर काम करता था। उसने बताया कि प्रचार के दौरान उसने ऑनलाइन फंड जुटाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों का समर्थन जुटाने की रणनीति बनाई थी।
ब्रिघम यंग युनिवर्सिटी से स्नातक डेनियल ने अपने पेज पर लिखा है कि वह अपने विजन और क्रिएटिविटी के लिए जाना जाता है।
गिरफ्तारी के वक्त वह क्रिंगले टॉयज एंड गिफ्ट का सह-संचालक और सीईओ था। आरोपी डेनियल को फिलहाल यूटा काउंटी जेल में रखा गया है।
यह भी पढ़ें- पुलिस मुख्यालय में दलित महिला इंस्पेक्टर से रेप
यह भी पढ़ें- वेश्यालय में रंगरलियां मना रहे थे पुलिसवाले, पड़ा छापा