फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखना लेक घूमने गए पर्यटकों से मारपीट, पानी में फेंकने का आरोप

Sun, 11 Dec 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखना लेक घूमने गए पर्यटकों से मारपीट - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सुखना लेक पर घूमने गए परिवार ने बोटिंग वाली जगह तैनात सिटको कर्मचारियों पर मारपीट कर पानी में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल ने बताया कि टूरिस्टों के साथ लेक पर मारपीट करने के आरोप में सिटको कर्मचारियों नयां गांव निवासी कुलदीप और विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है। सेक्टर 24 निवासी वजिंदंर सिंह ने बताया कि उनकीबहनें , पत्नी,तीन जीजा व परिवार के बच्चे रविवार दोपहर को सुखना लेक पर घूमने गए थे। वहां उन्होंने बोटिंग केलिए नाव बुक करवाई थी। तभी एक बच्चा जिदद् करने लगा कि वह अपने पापा के साथ बैठेगा।

इस पर वहां तैनात कर्मचारियों ने दूसरी बोट पर बैठाने से मना कर दिया और कहा बच्चे की दोबारा टिकट लो तभी उसको दूसरी बोट पर बैठने देंगे। इसी बात पर दोनों पक्षों में बहस हो गई। मामला हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गया। वजिंदर ने आरोप लगाया  कि वहां तैनात 7-8 कर्मचारियों ने उसके जीजा विकास (32) और विवेक (19) को जमकर पीटा। उसके बाद दोनों को कर्मचारियों ने पानी में भी फेंक दिया।
विज्ञापन


इसक े बाद पीड़ितों ने 100 नंबर पर फोन कर मामले की जानकारी दी। मौकेपर सुखना लेक पुलिस पहुंची। दोनों पीड़ितों का जीएमएसएच 16 से मेडिकल करवाया गया। पीड़ितों के बयान पर सेक्टर 3 में केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें