फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने निर्दयता की हदें पार की, खेत के गड्ढे में गाड़ दिया

Sun, 11 Dec 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती नवजात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रैपुरा गांव में एक मां ने निर्दयता की सारी हदें पार कर दी। अपने नवजात बच्चे को खेत में जिंदा गाड़ दिया। कुत्तों के नोच खाने से पहले एक महिला की नजर खेत पर पड़ गई। किसी तरह महिला ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया। नवजात 24 घंटे पहले जन्मा बताया गया है। हालांकि बच्चे की हालत सामान्य बताई जा रही है। नवजात को लेकर पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।    
विज्ञापन



 जानकारी के अनुसार रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी गांव के बाहर एक खेत के पास कुछ लोग शौच क्रिया के लिए गए थे। वहीं एक खेत मेें दो कुत्ते जमीन खोद रहे थे। जिसे देखकर कुछ बच्चे उन्हें भगा रहे थे। तभी गांव की शोभा देवी पत्नी रामबाबू की नजर वहां पड़ी और उसने कुत्तों को भगाकर जमीन खोदी।

वहां से एक नवजात को देख आश्चर्य में पड़ गई। नवजात की सांसें चल रहीं थी। महिला कुछ पड़ोसी महिलाओं के साथ जिला अस्पताल लाई। डा. दीपेंद्र कुमार ने बताया कि नवजात 24 घंटे का ही लगता है। उसका वजन तीन किलो है और फिलहाल स्वस्थ है। नवजात लड़का है। संभावना है कि किसी ने लोक लाज के भय से नवजात को खेत में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें