मानसिक रूप से परेशान प्लस वन के 11वीके छात्र ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
अर्बन अस्टेट पुलिस चौंकी के इंचार्ज और जांच अधिकारी एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि मोहल्ला मलावे की कोठी का रहने वाला करणबीर सिंह (18) बटाला के एक निजी स्कूल में प्लस वन की पढ़ाई कर रहा था। दसवीं की परीक्षा में कम नंबर आने की वजह से वह मानसिक रूप से परेशान था। वह अक्सर चुपचाप रहता और किसी से बात नहीं करता था।
मंगलवार की देर शाम वह अपने कमरे में गया और घर में रखी अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मार ली। छात्र के माता पिता उसे अमृतसर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां मंगलवार की देर रात को ही छात्र की मौत हो गई। एएसआई ने बताया कि 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की रही है।