फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के बाद भी पत्नी कर रही थी तंग, पति ने उठाया खौफनाक कदम

Sun, 31 Jul 2016 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के बाद खुद को आग लगाई - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
तलाक लेने के बाद भी पत्नी और उसके परिजन परेशान कर रहे थे। दुखी होकर पति ने वो खौफनाक कदम उठाया कि परिजनों के होश उड़ गए। मामला हरियाणा के कैथल का है। पति ने खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने के बाद उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान गांव पबनावा में फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी मदन लाल के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी रामचंद्र ने बताया कि मदन लाल और उसकी पत्नी का तलाक हो चुका है। तलाक के बाद उसकी पत्नी व सुसराल पक्ष के लोग उस पर केस करके लंबे समय से परेशान कर रहे थे।

कोर्ट के चक्कर काट-काट कर वह परेशान हो चुका था। जिसके कारण उसने तेल छिड़कर आग लगा ली। 24 जुलाई को मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने के बाद मदन लाल की मौत हो गई। पुलिस ने बयान के आधार पर तलाकशुदा पत्नी शंकुतला देवी, ससुर चांदी राम, साला दीपक, अमित कुमार, साली कृष्णा उर्फ सरोज व पिंकी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें