फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक सुसाइड केस में पत्नी और प्रेमी समेत 5 गिरफ्तार

Wed, 23 Mar 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अरेस्‍ट
विज्ञापन
पत्नी के अफेयर के शक में आत्महत्या करने वाले धनास निवासी विजेंद्र (28) के मामले में पुलिस ने जांच के बाद पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पत्नी किरन, सास राम सुमन्नी, साले बबलू, युवक सैफी और उसकी मां जैतु निशा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विजेंद्र के बडे़ भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार रात को विजेंद्र ने अपने धनास स्थित घर में फंदा लगा लिया था। पुलिस को वारदात स्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ था। इसमें विजेंद्र ने पत्नी के एक युवक से संबंध होने का जिक्र था। सुसाइड नोट के अनुसार जब उसने इस विषय में अपनी पत्नी की मां और उसके भाई को बताया तो उन्होंने उसकी पत्नी को समझाने की जगह उसका साथ दिया और उसे दहेज उत्पीड़न के मामले में फंसाने की धमकी देने लगे और उसकी पत्नी अपने घर ले गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें