कालोनी नं चार में 24 वर्षीय युवक ने पंखे से फंदा लगाकर लिया। कमरे से बाहर न आने पर पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से उतारकर सेक्टर 16 जनरल अस्पताल लेकर गए।जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान 24 वर्षीय सुनील कुमार के रुप में हुई। सुनील कुमार मजदूरी करता था। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
घटना शुक्रवार रात की है। कालोनी नं चार निवासी सुनील कुमार मजदूरी करकेअपने कमरे में चला गया था। काफी देर तक जब सुनील बाहर नहीं आया तो पड़ोसी ने दरवाजा खटखटाया।
सुनील ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इंडिस्ट्रयल एरिया थाना पुलिस ने मौकेपर पहुंकचर शव को फंदे से उताकर अस्पताल ले गए।
पुलिस ने बताया कि हादसे के समय सुनील की पत्नी आरती अपनी मायके गई हुई थी। आरती गर्भवती है और उसकेबच्चा होने वाला है।
परिजनों ने बताया कि सुनील ने आत्महत्या क्यों की है इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। पुलिस आत्महत्या के कारण पता करने में लगी है।