पंचकूला से अभी-अभी एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एक नाबालिग ने छेड़छाड़ से तंग होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, एमडीसी के सकेतड़ी इलाके में रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने एक युवक द्वारा छेड़छाड़ से परेशान होकर जीवनलीला समाप्त कर ली।
लड़की ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की थी। परिजनों ने घर के पास रहने वाले एक युवक पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पजिनों के मुताबिक, युवक अकसर उनकी बेटी को छेड़ा करता था। उन्होंने कई बार युवक को समझाया, लेकिन वह नहीं माना।
इससे तंग होकर उनकी बेटी ने देर रात जहर खा लिया। सुबह लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना तुरंत मनसा देवी थाना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत की मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। लड़का यमुनानगर का रहने वाला है और यहां प्रॉपर्टी डिलिंग का काम करता है।