फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां जन्मीं तो मिले ताने, आखिर जान लेकर माने

Mon, 09 Feb 2015 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
3 बेटियों की मां की दास्तां सुनकर आप रो पड़ेंगे। तानों से तंग आकर अभागी मां ने सुसाइड कर ली। मामला कैथल के गांव देवीगढ़ का है।
विज्ञापन


यहां एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ित करते हुए आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने मृतका के पति सहित चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच अधिकारी एएसआई बिलासा राम ने बताया कि पुलिस ने शिकायत अनुसार केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियां होने के कारण ससुराली देते थे तानें

पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में गांव किठाना निवासी बलवंत सिंह ने बताया कि उसकी बहन बीरमती का देवीगढ़ के शैलेंद्र के साथ हुआ था। शैलेंद्र से उसे 3 बेटियां हुईं।

बेटियां होने के कारण उसका पति शैलेंद्र, जेठ रविंद्र, सास बोती देवी, जेठानी संतोष उसे लड़कियां पैदा करने के लिए तानें मारती थीं। इससे परेशान होकर बीरमती ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली।

बीरमती के ससुराल वालों ने फोन करके बताया कि बीरमती की अटैक से मौत हो गई है। जब वे ससुराल पहुंचे तो देखा कि उसके गले पर निशान थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें