फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताने सह न पाई गैंगरेप पीड़िता... दे दी जान

Thu, 05 Mar 2015 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रेप पीड़िता दुनिया जहान के ताने न सह पाई और शर्मिंदगी के चलते उसने जान दे दी। मामला सोनीपत का है। गांव बिलबिलान में एक युवती के साथ 4 युवकों ने बंधक बनाकर गैंगरेप किया था।
विज्ञापन


घटना बीते माह की 6 फरवरी को हुई थी। युवती के परिजनों ने बेटी से गैंगरेप की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में केवल एक आरोपी पर कार्रवाई की। बाकी 3 को छोड़ दिया गया।

नतीजन वे तीनों युवक युवती को परेशान करने लगे। युवकों द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत कई बार पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आहत होकर युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


बेटी को फंदे से लटकता देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

बेटी के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से परिजनों में काफी रोष है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें