फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: चंडीगढ़ के छात्र ने होशियारपुर में लगाई फांसी, पीयू के रिजनल सेंटर से कर रहा था इंजीनियरिंग

Tue, 12 Dec 2023 11:00 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

पुलिस का कहना है कि आत्महत्या की वजह का अभी तक पता नहीं लगा है। सूत्रों के मुताबिक मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। थाना सदर की एसएचओ प्रभजोत कौर ने बताया कि इस संबंध में जाच की जा रही है और इसके बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
मृतक छात्र आदित्य यादव की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के होशियारपुर में ऊना रोड पर स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी के रीजनल सेंटर के पास एक पीजी में इंजीनियरिंग के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पीजी के सिक्योरिटी गार्ड को दोपहर में एक छात्र ने आकर उसे बताया कि इजीनियरिंग तीसरे वर्ष के छात्र आदित्य यादव ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया है। आदित्य चंडीगढ़ का रहने वाला था।  

विज्ञापन


इसके बाद उसने जाकर देखा तो आदित्य यादव का शव पंखे से लटका था। इसके बाद तुरंत जानकारी थाना सदर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सिविल अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया गया है। 

पुलिस का कहना है कि आत्महत्या की वजह का अभी तक पता नहीं लगा है। सूत्रों के मुताबिक मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। थाना सदर की एसएचओ प्रभजोत कौर ने बताया कि इस संबंध में जाच की जा रही है और इसके बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। उनका जानकारी दी है कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि वह डिप्रेशन में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें