फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवाला बताकर युवक को लूटा

Fri, 26 Sep 2014 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब से धर्मशाला के लिए सीटीईटी की परीक्षा देने जा रहे युवक को सेक्टर-43 के बस स्टैंड पर लूट लिया गया। सुरेश कुमार नामक युवक ने ईमेल के जरिये सेक्टर- 36 थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


उसने अपनी शिकायत में बताया कि वह 23 सितंबर को चंडीगढ़ सेक्टर-43 के बस स्टैंड पर पहुंचा तो उसे कुछ लड़कों ने पुलिसवाला बताकर कार में बिठा लिया। इसके बाद वे उसे दो घंटे तक सड़कों पर घुमाते रहे।

इन लड़कों ने उसका मोबाइल सिम, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड छीन लिया। इसके अलावा उसे जमकर पीटा गया और पासवर्ड भी पूछा। इसके बाद वे उसे बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


अगले दिन जब उसने अपना अकाउंट चेक किया तो उससे 22,000 रुपये निकाले गए थे। सुरेश ने पुलिस को बताया है कि उसकी परीक्षा कांगड़ा में है इसलिए चंडीगढ़ में वह शिकायत करने नहीं आ सकता। इस कारण ही उसने ईमेल से यह शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें