फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की टक्कर से हेड कांस्टेबल की मौत

Sun, 09 Oct 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
देर रात सेक्टर 26 में सड़क पार कर रहे हेड कांस्टेबल की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई।  पिछले तीन दिन में शहर में एक महिला समेत पांच लोग सड़क हादसों में मारे जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज कर  लिया है। गाड़ी का नंबर होने के बाद भी पुलिस आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार नही कर सकी। पूरा दिन सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन के एसएचओ कहते रहे कि आरोपी कार चालक थाने में आ रहा है, उसको गिरफ्तार कर लेंगे।  बाद में रात में बताया कि आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका  है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे सेक्टर 26 पुलिस लाइन से ड्यूटी खत्म कर घर लौटते वक्त हेड कांस्टेबल भूप सिंह (45) को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। भूप सिंह की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि भूप सिंह सेक्टर 26 मध्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास से सड़क पार कर सेक्टर 28 की तरफ जा रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने उसको टक्कर मार दी। भूप सिंह के सिर में काफी गहरी चोटें आई थीं।

मौके पर मौजूद एक राहगीर सेक्टर 28 निवासी  दीपक कुमार ने 100 नंबर पर फोन कर हादसे की सूचना पुलिस को दी। दीपक ने कार क ा नंबर भी नोट कर पुलिस को दिया था। मौके पर पहुंची पीसीआर की गाड़ी भूप सिंह को जीएमएसएच 16 लेकर गई । जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान भूप सिंह की शनिवार तड़के मौत हो गई।
विज्ञापन


भूप सिंह मूल रूप से हरियाणा के झज्जर का रहने वाला था। चंडीगढ़ में अपने दो बेटों के साथ सेक्टर 20 में रहता था। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। 
एसएचओ सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन जसपाल सिंह से जब आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पहले तो कहा कि आरोपी की पहचान हो गई है बुलाया वो खुद थाने आ रहा है। लेकिन जब रात को पूछा गया तो उन्होंने कहा आरोपी की गिरफ्तारी नही हो पाई है। वह अभी तक फरार है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें