फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटी मांगना पड़ा भारी: बेटे ने बुजुर्ग बाप को लाठियों से पीटा, पैसे भी छीने, अस्पताल में चल रहा इलाज

Wed, 19 Apr 2023 05:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

बुजुर्ग ने अपने भाई शीतल के घर में जाकर अपनी जान बचाई और किसी से 200 रुपये उधार लेकर उपचार कराने सरकारी अस्पताल पहुंचा। उसने बताया कि उसके दो अन्य बेटे बाहर कहीं काम करते हैं जबकि यह तीसरा बेटा परमजीत घर में ही रहता है।
विज्ञापन
घायल बुजुर्ग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अबोहर जिले के गांव तूतवाला निवासी एक वृद्ध को बुधवार सुबह उसके बेटे ने लाठियों से बुरी तरह पीटा। घायल व्यक्ति गांव में किसी से किराये के पैसे मांगकर बस से अस्पताल पहुंचा, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन करीब 60 वर्षीय गुरबख्श सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे जब उसने घर में ही अपनी पत्नी कुलदीप कौर से रोटी मांगी तो इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। इससे नाराज उसके बेटे परमजीत ने उसे लाठी से पशुओं की भांति पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं जब वह अपनी जान बचाकर भागने लगा तो घर के गेट के पास ही उसके बेटे ने उसे बुरी तरह से धक्का देकर मुंह के बल गिरा दिया और उसकी जेब में रखे 150 रुपये भी निकाल लिए ताकि वह कहीं जा न सके। 

इसके बाद उसने किसी तरह से अपने भाई शीतल के घर में जाकर अपनी जान बचाई और किसी से 200 रुपये उधार लेकर उपचार कराने सरकारी अस्पताल पहुंचा। उसने बताया कि उसके दो अन्य बेटे बाहर कहीं काम करते हैं जबकि यह तीसरा बेटा परमजीत घर में ही रहता है। थाना खुईयां सरवर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें