फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की चेन छीनी, इलाके में दहशत

Tue, 20 Sep 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
- फोटो : demo pics
विज्ञापन
मोहाली के बाद अब खरड़ में स्नैचरों ने दहशत मचा दी है। स्नैचरों ने एक बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाया है। स्नैचरों ने पहले एक बुजुर्ग महिला का पीछा किया। इसके बाद घर में घुसकर उसके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। महिला ने इस संबंधी पुलिस को शिकायत दे दी है। 
विज्ञापन


महिला का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनकी चेन को बरामद कर लिया जाएगा। वहीं थाना सिटी खरड़ के मुंशी का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। गुग्गा माड़ी कॉलोनी में रहने वाली शकुंतला देवी ने बताया कि रविवार को उनके घर के पास भंडारा चल रहा था। वह किरयाने की दुकान से सामान लेकर आई तो दो युवक बाइक पर उनके पीछे आ गए। जब वह घर में दाखिल हुईं तो एक युवक उनके घर में घुस गया। जैसे ही वह पीछे मुड़ीं युवक उनकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गया।

इसके बाद उन्होंने शोर मचा दिया, लेकिन तब तक दोनों युवक फरार हो चुके थे। उन्होंने सौ नंबर पर पुलिस को वारदात की सूचना दी। इसके बाद थाना सिटी खरड़ में शिकायत दर्ज करवाई है। जिक्रयोग है कि जिले में बेखौफ स्नैचर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस आरोपियों को काबू नहीं कर पा रही हैं। जबकि हाल में ही पुलिस को नई एसयूवी कार और बाइक दी गई हैं। जबकि उस समय एसएसपी ने दावा किया था कि इससे जिले में अपराध को कम करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 49 में बाइक सवार व्यक्ति से मोबाइल छीनकर फरार

- फोटो : Demo Pic
उधर, चंडीगढ़ के सेक्टर 49 में  मोबाइल पर बात कर रहे व्यक्ति से बाइक सवार मोबाइल छीनकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार सेक्टर 49 निवासी अमरिंद्र कुमार से बाइक सवार दो बदमाश रविवार रात को मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीडि़ते के मुताबिक सेक्टर 49 में वीटा बूथ के पास बाइक पर सवार दो युवक उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग गए।

पीडि़त मोटरसाइकिल का नंबर भी नोट नही कर पाया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से पीडि़त ने वारदात की जानकारी 100 नंबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर दी मगर आरोपियों को कुछ पता नहीं चला। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें