फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडरेज में बैट से पीट-पीटकर तीन को किया अधमरा, लग्जरी ऑडी कार भी तोड़ी

Tue, 20 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
राजधानी में लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। छोटी-छोटी बातों पर लोग एक दूसरे की जान लेने को उतारू हैं। आनंद विहार इलाके में रोडरेज की घटना में कार सवार कुछ युवकों ने ऑडी सवार दो कारोबारी भाईयों समेत तीन युवकों पर क्रिकेट के बैट से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


झगड़े के दौरान आरोपी ने पीट-पीटकर तीनों को अधमरा कर दिया। वहीं पीड़ितों की ऑडी कार भी तोड़ डाली। बाद में तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर आनंद विहार थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित कारोबारी तरुण त्यागी (28) मानक विहार, आनंद विहार में रहता है। इसका अपना कारोबार है। रविवार तड़के तरुण अपने छोटे भाई अनुज त्यागी के साथ ग्रीन पार्क से पार्टी मनाकर घर लौट रहा था। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपियों पीड़ितों को मार-मारकर बैट तोड़ा

पु‌लिस - फोटो : file photo
दूसरी कार में इनके दोस्त आदित्य महरोत्रा व शशांक भी थे। इस बीच राम विहार गेट नंबर-2 के पास तरुण ने अपनी कार साइड में लगाकर रोक दी। वह आदित्य और शशांक का इंतजार करने लगा। 

इस बीच पीछे से आई-20 कार में आया सन्नी आनंद व एक अन्य युवक ने हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। सन्नी ने कार से बाहर निकलकर तरुण से कार हटाने को कहा। बातचीत के दौरान दोनों के बीच बहस होने लगी।

इधर तनातनी के बीच अनुज भी भाई की मदद के लिए कार से उतर आया। उधर सन्नी ने अपने भाई अभिषेक व अन्यों को बुला लिया। आरोप है कि सन्नी ने अपनी भाई अभिषेक व अन्यों के साथ मिलकर तरुण, अनुज आदित्य पर हमला कर दिया। 

तीनों सिर पर बैट से वार किया गया। वहीं इनकी ऑडी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। आरोप है कि मार-मारकर आरोपियों ने इन पर बैट तोड़ दिया। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें