फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ स्नैचर: ऑटो का इंतजार कर रही लड़की के बाल खींचकर मारे थप्पड़

Fri, 06 Oct 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
चंडीगढ़ में स्नैचर बेखौफ दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं। स्नैचरों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए कि सड़क पर ऑटो का इंतजार कर रही एक लड़की के बाल खींचकर कपड़े फाड़ने चाहे और उसे थप्पड़ भी मारा। मदद के लिए लड़की ने पुलिस को फोन करने के लिए मोबाइल निकाला तो वह भी छीनने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। किसी तरह लड़की ने वहां से भागकर खुद को बचाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, अदालत ने सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं सेक्टर-42 और 35 में भी स्नैचिंग की वारदात हुई। स्नैचरों ने छात्रा और महिला को अपना शिकार बनाया।

पहली वारदात इंडस्ट्रियल एरिया में वेरका प्लांट के नजदीक हुई। एक मॉल में काम करने वाली लड़की बुधवार देर शाम घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी उसे तीन मनचलों ने परेशान करना शुरू कर दिया। लड़की ने काफी बचने की कोशिश की, लेकिन लड़के अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी राम दरबार निवासी राज कुमार उर्फ राजू, मोहाली के गांव किशनपुरा निवासी अमनदीप सिंह और पलसौरा निवासी सुरेश कुमार को पकड़ने के बाद पीड़िता से उनकी पहचान भी कराई गई। वीरवार को कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मोबाइल और 10 हजार किए स्नैच
सेक्टर-35 निवासी एक महिला की शिकायत पर सेक्टर-36 थाने में अज्ञात स्नैचरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला किसी काम से सेक्टर-35सी में अपनी गाड़ी से आई। जब वह गाड़ी से उतरी तो पीछे से बाइक सवार आया और उसका पर्स छीनकर फरार हो गया। इस दौरान अचानक झटका लगने से महिला गिर गई। आस-पास के लोगों ने स्नैचर की बाइक को रोकना चाहा, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। पीड़िता के अनुसार, पर्स में एक मोबाइल, कुछ दस्तावेज और दस हजार रुपये थे। वहीं तीसरी वारदात सेक्टर-42 जीसीजी कॉलेज के पास एक छात्रा के साथ हुई। बाइक सवार दो स्नैचर उसका पर्स लेकर फरार हो गए, जिसमें उसके कुछ जरूरी दस्तावेज थे। यह वारदात भी सेक्टर-36 थाना क्षेत्र में हुई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें